ब्रेबोर्न स्टेडियम में भारत से ज्यादा मेहमान टीमों ने खेले वनडे मुकाबले
भारत-वेस्टइंडीज के बीच पांच मैच की सीरीज का चौथा वनडे सोमवार को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में हो रहा है। भारतीय टीम इस स्टेडियम में अपना दूसरा वनडे खेल रही है। वहीं, वेस्टइंडीज पांचवां। यह संयोग ही है कि इस स्टेडियम में मेजबान से ज्यादा मेहमान टीमों ने वनडे मुकाबले खेले हैं। यहां सबसे ज्यादा चार वनडे वेस्टइंडीज ने खेले हैं। 29 साल पहले हुआ था पहला वनडे ब्रेबोर्न स्टेडियम में पहला वनडे ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेला गया। यह वनडे 23 अक्टूबर को 1989 में एमआरएफ वर्ल्ड सीरीज (नेहरु कप) के दौरान खेला गया था। इस मैच में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 66 रन से हराया था। आखिरी बार यहां पांच नवंबर, 2006 को ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच वनडे खेला गया था। तब आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में दोनों टीमें भिड़ीं थीं। उस मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 41 गेंद शेष रहते आठ विकेट से जीत लिया था। भारत ने यहां अपना एकमात्र वनडे 29 नवंबर, 1995 को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। भारत ने उस मैच को 108 गेंदें शेष रहते छह विकेट से जीत लिया था। भारत की ओर से विनोद कांबली ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाए थे...