ब्रेबोर्न स्टेडियम में भारत से ज्यादा मेहमान टीमों ने खेले वनडे मुकाबले

भारत-वेस्टइंडीज के बीच पांच मैच की सीरीज का चौथा वनडे सोमवार को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में हो रहा है। भारतीय टीम इस स्टेडियम में अपना दूसरा वनडे खेल रही है। वहीं, वेस्टइंडीज पांचवां। यह संयोग ही है कि इस स्टेडियम में मेजबान से ज्यादा मेहमान टीमों ने वनडे मुकाबले खेले हैं। यहां सबसे ज्यादा चार वनडे वेस्टइंडीज ने खेले हैं।

29 साल पहले हुआ था पहला वनडे
ब्रेबोर्न स्टेडियम में पहला वनडे ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेला गया। यह वनडे 23 अक्टूबर को 1989 में एमआरएफ वर्ल्ड सीरीज (नेहरु कप) के दौरान खेला गया था। इस मैच में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 66 रन से हराया था।

आखिरी बार यहां पांच नवंबर, 2006 को ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच वनडे खेला गया था। तब आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में दोनों टीमें भिड़ीं थीं। उस मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 41 गेंद शेष रहते आठ विकेट से जीत लिया था।

भारत ने यहां अपना एकमात्र वनडे 29 नवंबर, 1995 को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। भारत ने उस मैच को 108 गेंदें शेष रहते छह विकेट से जीत लिया था। भारत की ओर से विनोद कांबली ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाए थे, जबकि अनिल कुंबले ने तीन विकेट लिए थे।

टेस्ट की बात करें तो यहां नौ दिसंबर, 1948 से अब तक 18 मैच खेले गए। इनमें से सात टेस्ट के नतीजे निकले, जिनमें से पांच को भारत जीतने में सफल रहा। एक टेस्ट वेस्टइंडीज और एक ऑस्ट्रेलिया ने जीता।

इस स्टेडियम में 20 अक्टूबर, 2007 को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला और आखिरी वनडे खेला गया। भारत ने वह मुकाबला 11 गेंदें शेष रहते सात विकेट से जीत लिया था। गौतम गंभीर 63 रन बनाकर भारत के टॉप स्कोरर रहे थे।

भारत-वेस्टइंडीज के बीच पांच वनडे की सीरीज के तीसरे मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी ने एक बेहतरीन कैच लिया। 37 साल के धोनी ने पारी के छठे ओवर में जसप्रीत बुमराह की गेंद पर थर्ड मैन की ओर तीन सेकंड में 19 मीटर की दौड़ लगाई। गेंद तक पहुंचने के लिए उन्होंने डाइव लगाई और कैच ले लिया

धोनी को वेस्टइंडीज-ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 टीम में नहीं मिली जगह

महेंद्र सिंह धोनी को वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए टीम में नहीं चुना गया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब उन्हें एक साथ दो टी-20 सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गयाधोनी विंडीज के खिलाफ इस कैच से अपनी फिटनेस एक बार फिर से साबित कर दी है। हालांकि, उनकी बल्लेबाजी पर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। उन्होंने वनडे में पिछली 19 पारियों में अर्धशतक नहीं लगाया है

Comments

Popular posts from this blog

付费租借熊猫不是那么黑白分明的一件事

Колодцы в ад, комары-трезвенники и глупеющее человечество - странности 2019 года

وتلعب الجهات المانحة الصينية هذا الدور مع فيروس