46 साल बाद टोंक में कांग्रेस ने हिंदू तो 38 साल बाद भाजपा ने उतारा मुस्लिम प्रत्याशी
अमीर खां पिंडारी की ओर से बनास नदी के ठीक दक्षिण बसाए गए टोंक शहर के सियासत में चार दशक के बाद बड़ा फेरबदल हुआ। इस शहर की सियासी हवाएं उल्टी बहने लगी। कांग्रेस ने जहां 46 साल के बाद पहली बार हिंदू प्रत्याशी के तौर पर प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट और भाजपा ने 38 साल बाद गैर हिंदू एवं मुस्लिम के उम्मीदवार के तौर पर कैबिनेट मंत्री युनूस खान ने अपना चेहरा बनाया गया है। सोमवार 19 नवंबर को पायलट और युनूस के नामांकन करते ही टोंक का मुकालबा दिलचस्प हो गया। किसी को यह कहने के लिए मौका नहीं रहेगा कि दूसरे दल का प्रत्याशी बाहरी है।
केवल मुस्लिम प्रत्याशी उतारती रही है कांग्रेस
कांग्रेस 1972 से लेकर 2013 तक टोंक से केवल मुस्लिम प्रत्याशी उतारती रही है। 46 साल के इतिहास में कभीभी हिंदू प्रत्याशी नहीं उतारे। हिंदू प्रत्याशी के तौर पर कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट को 15 नवंबर की मध्य रात्रि ही टोंक से प्रत्याशी बनाने का ऐलान किया था। 1980 से लेकर 2013 तक भाजपा केवल हिंदू प्रत्याशी उतारती रही। भाजपा ने पहले यहां से अजीत सिंह मेहता को मैदान में उतारा था। मेहता टोंक शहर के स्थानीय प्रत्याशी थे, लेकिन भाजपा ने सोमवार को सुबह उनका टिकट काट दिया। पार्टी ने सचिन पायलट को टोंक में घेरने के लिए डीडवाना से विधायक रहे और कैबिनेट मंत्री युनूस खान को नामांकन के अंतिम दिन 19 नवंबर को सुबह टिकट दिया। सचिन पायलट के टोंक में चुनाव लड़ने की सूचना से कांग्रेसियों ने नामांकन के लिए पूरी तैयारी कर ली थी।
टोंक शहर के बाहर मंशापूर्ण भुतेंश्वर मंदिर महावेद पायलट ने एक जनसभा को संबोधित किया। उसके बाद खुली जीप में सवार होकर नामांकन के लिए निकले। मुख्य बाजार, बड़ा कुंआ, जवाहर बाजार, सुभाष बाजार, घंटाघर होते हुए नामांकन स्थल पहुंचे। करीब चार किलोमीटर की दूरी तय करने में उन्हें डेढ़ घंटे से अधिक समय लगा, उधर युसून खान भी दो बजे अपने समर्थकों के साथ दो बजे नामांकन स्थल पहुंचे। जहां कांग्रेस-भाजपा समर्थकों का आमना सामना हुआ। इस दौरान दोनों ही दलों समर्थकों ने अपने-अपने प्रत्याशियों के लिए नारेबाजी करते नजर आए।
यूनुस ने कहा- मोदी बनारस गए थे, मुझे यहां की जनता ने बुलाया है...पीछे से आवाज आई- बनास तो सूख गई
युनूस खान बोल रहे थे कि बनारस में मां गंगा ने नरेंद्र भाई मोदी को बुलाई थी। यहां पर मुझे स्थानीय जनता ने बुलाया है। इसलिए यहां चुनाव लड़ने आया हूं। इस पर पीछे खड़ा एक व्यक्ति बोल पड़ा। मंत्री जी बनास तो सूख गई है। यहां क्या करने आए हो। पर युनूस ने अनसूना कर दिया।
सामने पड़ते ही अभिवादन
प्रदेश की सियासत में सोमवार को एक रोशक दृश्य नजर आया। सचिन पायलट नामांकन करके बाहर निकल रहे थे, उसी दौरान युनूस नामांकन के लिए प्रवेश कर रहे थे। जब दोनों की नजर एक दूसरे पर पड़ी। दोनों ही पहले मुस्कराए और फिर एक-दूसरे का अभिवादन करके आगे बढ़ते चले गए।

Comments
Post a Comment