Posts

Showing posts from November, 2018

46 साल बाद टोंक में कांग्रेस ने हिंदू तो 38 साल बाद भाजपा ने उतारा मुस्लिम प्रत्याशी

अमीर खां पिंडारी की ओर से बनास नदी के ठीक दक्षिण बसाए गए टोंक शहर के सियासत में चार दशक के बाद बड़ा फेरबदल हुआ। इस शहर की सियासी हवाएं उल्टी बहने लगी। कांग्रेस ने जहां 46 साल के बाद पहली बार हिंदू प्रत्याशी के तौर पर प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट और भाजपा ने 38 साल बाद गैर हिंदू एवं मुस्लिम के उम्मीदवार के तौर पर कैबिनेट मंत्री युनूस खान ने अपना चेहरा बनाया गया है। सोमवार 19 नवंबर को पायलट और युनूस के नामांकन करते ही टोंक का मुकालबा दिलचस्प हो गया। किसी को यह कहने के लिए मौका नहीं रहेगा कि दूसरे दल का प्रत्याशी बाहरी है। केवल मुस्लिम प्रत्याशी उतारती रही है कांग्रेस कांग्रेस 1972 से लेकर 2013 तक टोंक से केवल मुस्लिम प्रत्याशी उतारती रही है। 46 साल के इतिहास में कभी भी हिंदू प्रत्याशी नहीं उतारे। हिंदू प्रत्याशी के तौर पर कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट को 15 नवंबर की मध्य रात्रि ही टोंक से प्रत्याशी बनाने का ऐलान किया था । 1980 से लेकर 2013 तक भाजपा केवल हिंदू प्रत्याशी उतारती रही। भाजपा ने पहले यहां से अजीत सिंह मेहता को मैदान में उतारा था। मेहता टोंक शहर के स्थानीय प्रत्याशी ...