Posts

Showing posts from December, 2018

दीपिका कक्कड़ इब्राहिम ने बताया, किन वजहों से जीता शो

टीवी शो ''ससुराल सिमर का'' फेम एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इब्राहिम बिग बॉस सीजन 12 की विनर बन गई हैं . उन्होंने टॉप-3 फाइनलिस्ट में से श्रीसंत और दीपक ठाकुर को पछाड़कर ट्रॉफी अपने नाम की. श्रीसंत फर्स्ट रनरअप रहे और दीपक ठाकुर सेकंड रनरअप . विनर घोषित किए जाने के बाद दीपिका काफी इमोशनल हो गई थीं. वे बिग बॉस के मंच को सलाम करते हुए रो पड़ीं. फिनाले में उन्हें सपोर्ट करने के लिए एक्ट्रेस के पति शोएब इब्राहिम और ननद सबा आई थीं. ट्रॉफी जीतने के बाद दीपिका की खुशी का ठिकाना नहीं था. बता दें, दीपिका की बिग बॉस जर्नी आसान नहीं थी. उनके वजूद पर अक्सर सवाल किए गए. उनके और श्रीसंत के बॉन्ड को झूठा बताया गया. दीपिका को सीजन 12 की सबसे Dignified लेडी कहा गया. टॉप-2 में दीपिका और श्रीसंत के बीच जबरदस्त माहौल बना हुआ था. बिग बॉस से निकलने के बाद मीडिया को दिए पहले इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने जर्नी के बारे में बताया. जानें एक्ट्रेस ने क्या-क्या कहा. जीत के बाद क्या था पहला रिएक्शन उन्होंने कहा, एकदम से मुझे यकीन नहीं हुआ था. मैं ब्लैंक हो गई थी. जीतने के बाद मेरी सबसे पहली नजर शोएब प...

क्या टाइगर श्रॉफ संग बनेगी सारा की जोड़ी? बागी-3 में आएंगी नजर

साल 2018 सारा अली खान के लिए बेहद खास साबित हो रहा है. उन्होंने दिसंबर के पहले हफ्ते में केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू किया. इसी महीने उनकी दूसरी फिल्म "सिंबा " रिलीज के लिए तैयार है. अब सारा की तीसरी फिल्म को लेकर भी चर्चाएं सामने आ रही हैं. चर्चाओं की मानें तो सारा बागी-3 में नजर आ सकती हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सारा की बढ़ती पॉपुलैरिटी को देखते हुए फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला ने उन्हें बागी-3 के लिए अप्रोच किया है. मूवी में सारा , टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आ सकती हैं. बागी-3 के लिए सारा मेकर्स की पहली पसंद हैं. हालांकि सारा, बागी-3 करने के लिए तैयार हैं या नहीं, इस बारे में अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. बता दें कि बागी फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया प्रदर्शन किया था. पहले पार्ट में श्रद्धा कपूर और दूसरे में दिशा पाटनी, लीड एक्ट्रेस थीं. सारा की डेब्यू फिल्म "केदारनाथ" की बात करें तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है. फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर चल रही है. फिल्म में सारा के काम की भी तारीफ हुई है...

बुलंदशहर तक कहाँ से पहुँचे गायों के कंकाल?: ग्राउंड रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पिछले तीन दिनों से कथित गोहत्या के बाद हुई हिंसा को लेकर तनाव बना हुआ है. हिंसा में एक पुलिस अफ़सर और एक स्थानीय व्यक्ति की हत्या हो चुकी है और कई लोग अभी भी गंभीर रूप से घायल हैं. तीन लोगों को गिरफ़्तार भी किया गया है और 20 से ज़्यादा लोगों की तलाश जारी है. इस सबके बीच सबसे बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि आख़िर एकाएक बुलंदशहर के एक छोटे से गाँव में गायों के इतने कंकाल एक साथ कैसे पहुँचे? बुलंदशहर से हापुड़ जाने वाले राजमार्ग पर क़रीब आधे घंटे की दूरी पर चिंगरावठी पुलिस चौकी पड़ती है जो सोमवार को हुई हिंसा का केंद्र थी. इससे सटी हुई एक पतली सी सड़क खेतों के भीतर जाती है और क़रीब डेढ़ किलोमीटर बाद आप महाव गाँव पहुँच जाते हैं. ये वही गाँव है जहाँ जानवरों के या स्थानीय लोगों के मुताबिक़ गायों के कंकाल बरामद हुए थे. गाँव में एक भयावह ख़ामोशी है क्योंकि आधे से ज़्यादा घर बंद पड़े हैं. लगभग सभी घरों के इर्द-गिर्द मवेशी दिखते हैं और भागीरथ नाम के एक व्यक्ति ने हमारे इस सवाल का जवाब दिया कि, क्या किसी की गायें कम हैं या लापता चल रही हैं. उन्होंने कहा, ...