पाकिस्तान में दो हिन्दू लड़कियों को मुस्लिम बनाने पर इमरान का यह आदेशः आज की पांच बड़ी ख़बरें
पाकिस्तान में दो हिन्दू नाबालिग़ लड़कियों के अपहरण, शादी और जबरन धर्मांतरण के मामले में प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने पंजाब और सिंध की सरकार को साथ मिलकर लड़कियों की तलाश का आदेश दिया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने कहा है कि दोनों सरकारें एक साथ मिलकर उन लड़कियों की तलाश करें. कहा जा रहा है कि इन लड़कियों को पाकिस्तान में पंजाब के रहीम यार ख़ान के घोटकी से अग़वा किया गया था. लड़की के भाई और पिता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें वो अपना दर्द बयां कर रहे हैं. दूसरी तरफ़ एक वैसा वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है जिसमें वो अपनी इच्छा से इस्लाम स्वीकार करने की बात कह रहे हैं. पाकिस्तान के सूचना मंत्री चौधरी फ़व्वाद हुसैन ने ट्वीट कर बताया है कि प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने पंजाब और सिंध की सरकारों को जांच के लिए कहा है. रविवार को भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इस मामले में इस्लामाबाद स्थित भारत के उच्चायोग से रिपोर्ट मांगने की बात को ट्वीट किया तो पाकिस्तान के सूचना मंत्री चौधरी फ़व्वाद हुसैन ने कहा कि भारत में अल्पसंख्यकों के साथ जो 'ज़ुल्म...