'पति पत्नी और वो' के रीमेक के ट्रेलर पर क्यों उठ रहे हैं सवाल?: सोशल
पति-पत्नी और उनकी ज़िंदगी पर किसी तीसरे शख़्स की एंट्री पर बॉलीवुड में कई फ़िल्में बनी हैं. यह एक ऐसा विषय है जिसके बारे में माना जाता कि लोग इसे सिनेमाई पर्दे पर पसंद करेंगे. इसी मसाले से भरपूर एक और फ़िल्म बॉलीवुड में रिलीज़ होने वाली है. फ़िल्म का नाम है, 'पति-पत्नी और वो'. यह फ़िल्म साल 1978 में इसी नाम से बनी फ़िल्म का रीमेक बताई जा रही है. खै़र, यहां नई वाली फ़िल्म की चर्चा इसके ट्रेलर में शामिल एक डायलॉग की वजह से हो रही है. सोमवार को रिलीज़ हुए फ़िल्म के ट्रेलर में एक डायलॉग पर लोग सवाल उठा रहे हैं. पहले आपको उस डायलॉग के बारे में बता देते हैं. फ़िल्म में चिंटू त्यागी बने लीड एक्टर कार्तिक आर्यन अपने दोस्त अपारशक्ति खुराना से कह रहे हैं, ''बीवी से सेक्स मांग लें तो हम भिखारी, बीवी को सेक्स मना कर दें तो हम अत्याचारी और किसी तरह जुगाड़ लगाकर उससे सेक्स हासिल कर लें तो बलात्कारी भी हम ही .'' सोशल मीडिया पर लोग इस डायलॉग को मैरिटल रेप से जोड़कर देख रहे हैं, साथ ही बलात्कार जैसे अपराध के सरलीकरण करने की बात भी कही जा रही है. हरनीत सिंह लिखती हैं...